रामकृष्ण मिशन में हुआ भजनों का आयोजन
खेतड़ी । रामकृप्ण मिशन विवेकानन्द स्मृति मंदिर में शनिवार को अजीत विवेक संग्रहालय के दरबार हॉल में प्रसिद्ध भजन गायक विष्णु मुरारी चटोपाध्याय के नेतृत्व में सतरह गायक वादकों के दल ने भगवान के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ रामकृष्ण मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानन्द,स्वामी योगयुक्तानन्द,स्वामी मुरारीशानन्द, स्वामी हरिहरानन्द,स्वामी प्रशांतानन्द ने दीपप्रज्वलन से प्रारम्भ किया।इस अवसर पर कुमार शायम,तबला पर शोभन, सितार पर मधुकुमारी,गायक कुमारी अरीपा,कुमार शौरांशु, प्राप्ति, मैत्रीश, मेहर, अर्हन, अनुष्का, अर्ध्य, प्रतिति, मधुमिता, अर्पना, पापिया, भास्वती, सिनग्घा,सुन्दरजना, अनिन्दता ने प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम का संचालन रमाकान्त वर्मा ने किया। स्वामी आत्मनिष्ठानन्द ने बताया कि इसी दरबार हॉल में स्वामी विवेकानन्द ने भजन गाये थे और राजा अजीतसिंह बहादुर वाद्धयंत्र से संगत करते थे। इस अवतर पर बच्चों, नागरिको, पर्यटकों ने भाग लिया। इस मौके पर पूर्व महाप्रबंधक एच.सी.एल. एस.डे., मनोनीत मजूमदार, रक्तिमा, चन्द्रमोहन, उमाशंकर, डॉ. अरविन्द ,ग्यारसीलाल, असीमकुमार, विकास, राजीव, कैलाश, राजूयादव ,शंकर धोष दूर्वा, सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।