चूरू जिले के भामाशाह एवं प्रेरक होंगे सम्मानित
रतनगढ़। श्री गांधी बाल निकेतन द्वारा सरकारी विद्यालयों में सहयोग कर राज्य सरकार द्वारा भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मानित हुए भामाशाहों एवं प्रेरकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने हेतु भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन आज मंगलवार सायं 3.30 बजे स्थानीय टाउन हॉल में किया जायेगा। कार्यक्रम में उदासर के संत दयानाथ महाराज, विधायक अभिनेष महर्षि, सीकर संभाग आयुक्त मोहनलाल यादव, जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग एवं चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इन्द्रराज खीचड़ मंचस्थ अतिथि होंगे। कार्यक्रम में बाल निकेतन के सभी 70 कक्षा कक्षों को इंटरेक्टिव बोर्ड लगवाकर स्मार्ट क्लासरूम बनाने में सहयोगी रहे भामाशाह प्रदीप सराफ का विशेष सम्मान किया जायेगा।