Dark Mode
भामाशाह द्वारा ढाकोरिया विद्यालय में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

भामाशाह द्वारा ढाकोरिया विद्यालय में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

डेह. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाकोरिया में प्रधानाचार्य प्रीति गोरा की प्रेरणा से भामाशाह मोटाराम सियाग, दामाराम सियाग, रामनारायण सियाग एवं निंबाराम सियाग ने 75000 रुपए की लागत से सीसीटीवी कैमरे भेंट किए गए।कैमरे लगने से विद्यालय में सुरक्षा बढ़ेगी एवं विद्यालय की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। बस्ता मुक्त दिवस पर आज तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा घोषित 2023 की थीम'हमें भोजन की आवश्यकता है तम्बाकू की नही'पर चर्चा की गई।इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रीति गोरा ने भामाशाहों का शुक्रिया अदा किया। स्टाफ साथियों में व.अ.भैरा राम सियाग,रेवंतराम,प्रेमाराम कुड़ी,श्यामदास,अ.धर्माराम घोसलिया,श्यामलाल शर्मा,मेहराम मेहरा आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!