भामाशाह ने विद्यालय में 11 कुर्सियां की भेंट
खाटूश्यामजी। कस्बे के राजकीय भागचंदका वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में भामाशाह पार्षद नरेंद्र मीणा व हनुमान प्रसाद कुमावत ने विद्यालय प्रबंधन के लिए 11 कुर्सियां भेंट की है।कार्यक्रम का आयोजन कर प्रधानाचार्य भवानी शंकर शर्मा के नेतृत्व में भामाशाह नरेंद्र मीणा का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। इस दौरान राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक फुलाराम भादू,श्रीराम शर्मा,अशोक शर्मा,कुल्डा राम, अशोक चौधरी सहित विद्यालय प्रबंधन ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि राज्य सरकार भी भामाशाहों के सम्मान के साथ साथ विद्यालय प्रबंधन द्वारा नोटिस बोर्ड पर भामाशाहों के नाम भी चस्पा करने के आदेश है। भामाशाहों के नाम चस्पा होने से आगे भी भामाशाह सहयोग करने के लिए तत्पर रहते हैं।