सिटी डिस्पेंसरी में भामाशाह ने बेड किए भेंट, स्टाफ ने जताया आभार
बीदासर। राजकीय थानमल मनोत सिटी डिस्पेंसरी में शुक्रवार को दिवंगत थानमल बेंगाणी की स्मृति में उनके पुत्र हनुमानमल व पोत्र दिव्य प्रकाश बेंगाणी ने नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए 5 जनरल बेड, 5 प्लेन मेट्स, 10 आईवी स्टैंड, 6 अटेन्डेन्ट स्टूल 01 सेमी फोल्डर मय मेट्स अस्पताल में भेंट किए। इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी डॉ. कमल धानिया सहित स्टाफ ने भामाशाह का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा नेता बीएल भाटी, मदनलाल गिडिया, हुक्मीचंद सिंघी, विमल दर्जी, प्रहलाद सिंह, मदन शर्मा, प्रदीप भाकर, पृथ्वीराज नाई डिस्पेंसरी स्टाफ सुरजनाथ, रामदेव चौहान, मनीषा कुमारी, ममता कुमारी, राजेंद सिंह, परवेज आदि उपस्थित रहे।