Dark Mode
विद्यालय को भामाशाह ने प्रिंटर व कुर्सियां भेंट की

विद्यालय को भामाशाह ने प्रिंटर व कुर्सियां भेंट की

खाटूश्यामजी । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुम्भा की तलाई पचार में गुरुवार को भामाशाह गोधाराम निठारवाल ने प्रिंटर भेंट किया ।   इससे पूर्व भामाशाह बद्रीराम मुकेश कुमावत तथा नाथूराम सुरेश बेडवाल द्वारा पांच पांच कुर्सियां प्रदान की गई। इसके साथ ही राजेंद्र बगड़िया और श्रवण कुलड़िया द्वारा कक्षा कक्षों की खिड़कियों और विद्यालय के मुख्य द्वार की मरम्मत कराई गई है। कार्यवाहक प्रधानाध्यापक राजेंद्र सरोज ने  बताया कि गणतंत्र दिवस और विद्यालय के वार्षिक उत्सव के दौरान उक्त भामाशाहों ने घोषणा की थी‌। सरोज ने आगे बताया कि भामाशाहों ने आज तक अपनी सभी घोषणाओ को पूरा कर दिया है इसके लिए विद्यालय परिवार की और से भामाशाह को धन्यवाद देकर भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की गई। इस अवसर पर शिक्षक सीताराम कुमावत,नरेंद्रपाल सिंह धायल,भगवान सहाय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भंवरी देवी और ग्रामवासी रतन लाल लांबा सहित विद्यालय के सम्पूर्ण छात्र छात्रा मौजूद थे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!