Dark Mode
पांचवीं बार बने भाजपा जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा

पांचवीं बार बने भाजपा जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा


सीकर,मुहम्मद सादिक। भारतीय जनता पार्टी सीकर के जिला अध्यक्ष पवन मोदी की कार्यकारिणी में सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ता भंवरलाल वर्मा है, जिन्होंने 2009 में महेश शर्मा से लेकर हरिराम रणवा के साथ दो बार इसी प्रकार यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के साथ एक बार और 2019 से लेकर 2023 तक इंदिरा चौधरी के साथ चार कार्यकाल पूर्ण करते हुए पांचवीं बार पवन मोदी ने भंवरलाल वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा मीडिया जिला सह संयोजक नरेश सैन ने बताया कि भंवरलाल वर्मा की मिलनसार कार्य शैली, उत्कृष्ट कार्यकुशलता और गुटनिरपेक्ष छवि के कारण पांचवीं बार मौका मिला है। गौरतलब है कि जिले में सबसे ज्यादा 5 बार महामंत्री रहने वाले भंवरलाल वर्मा प्रथम पदाधिकारी है। भंवरलाल वर्मा की घोषणा जिला अध्यक्ष के साथ ही कर दी गई थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!