Dark Mode
भारत भूषण शर्मा श्री जांगिड़ पंचायत और समाज के प्रवक्ता नियुक्त

भारत भूषण शर्मा श्री जांगिड़ पंचायत और समाज के प्रवक्ता नियुक्त

जोधपुर। शास्त्री नगर 'ए' सेक्टर स्थित श्री विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल परिसर में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत जोधपुर के द्वारा आयोजित एक समारोह में सीनियर अधिवक्ता भारत भूषण शर्मा को श्री जांगिड़ पंचायत जोधपुर और समाज का प्रवक्ता नियुक्त किया गया। समाज के विभिन्न कार्यक्रमों, समाज की गतिविधियों, समाज के लोगों को मार्गदर्शन करने के साथ समाज हित में कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत करने के लिए भारत भूषण शर्मा को श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत जोधपुर के अध्यक्ष वासुदेव बुढ़ल, उपाध्यक्ष ज्योति स्वरूप धनेरवा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनाराम बुढ़ल, सचिव ओमप्रकाश भूंदड़, सहसचिव सुरेश चंद्र कुलरियांं, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भाकरेचा एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

समाज के युवा उद्यमी एवं समाजसेवी नरेश दम्मीवाल, हरीश जांगिड़, विनोद बामणिया, पुखराज पलोल, भंवरलाल झाला, डॉ. कमल आसदेव, दिलीप छड़िया, उद्घोषक विजय जांगिड़, सीए गोपीकिशन जांगिड़, सुरेश शर्मा, अजय शर्मा, नरेंद्र शर्मा, खींवराज पाखरवड़ सहित सहित सैकड़ों समाज बंधुओं की उपस्थिति में उन्हें श्रीफल, सम्मान पत्र व नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी ने भारत भूषण शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य, दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!