भारत रक्षा मंच महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेश मंत्री रेखा सोलंकी का किया स्वागत
सोजत। समाज सेविका व भारत रक्षा मंच महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेश मंत्री व भाजपा शोभनाथ मण्डल महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी रेखा सोलंकी का उनके निवास स्थान पर शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर व राधा कृष्ण भगवान की चांदी की मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। स्वागत सोजत के समाजसेवी व सोजत भाजपा मण्डल मंत्री महेश सोनी द्वारा किया गया। रेखा सोलंकी ने इस अवसर पर सोनी की तारीफ करते हुए कहा कि महेश सोनी एक समर्पित कार्यकर्ता है जिसके दिल में सेवा की भावना है रेखा सोलंकी ने अपने बहुमान व स्वागत के लिए आभार जताया।