भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस मनाया.
सावर। भारत विकास परिषद शाखा सावर द्वारा सोमवार को भारत विकास
परिषद एवं स्थानीय शाखा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे के
राजकीय शशि कुमारी चिकित्सालय में बीसीएमओ श्री राजेश जी गुप्ता की
उपस्थिति में मरीजों को फल वितरण करने का पुण्य कार्य किया गया।
तत्पश्चात श्मशान स्थल व केकड़ी रोड पर स्थित धार्मिक स्थल पर वृक्षारोपण
का कार्य किया गया। इस अवसर पर 8 नए सदस्यों ने शाखा की सदस्यता ग्रहण
की। परिषद द्वारा नए सदस्यों का उपरणा ओढ़ा कर स्वागत किया गया। शाखा के
सचिव सत्यैन्द्र कुमार ने बताया कि परिषद द्वारा आगामी दिनों में गुरु
वंदन छात्र अभिनंदन, भारत को जानो प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण से संबंधित
कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष
हेमेंद्र सिंह शक्तावत,कोषाध्यक्ष सज्जन सिंह चोरड़िया,श्रीनिवास जी
माली,राजेश जांगिड़,विक्रम सिंह शक्तावत,दिनेश माली,अशोक कुमावत,अंकित
जोड़ला,अरुण गर्ग आदि शाखा सदस्य मौजूद रहे।