Dark Mode
जैसलमेर नगर परिषद सभापति पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय निर्वाचित

जैसलमेर नगर परिषद सभापति पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय निर्वाचित

 

जैसलमेर। नगर परिषद जैसलमेर के सभापति पद के लिए सोमवार को आयोजित निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय विजयी घोषित किए गए। मतगणना में भारतीय जनमा पार्टी के प्रत्याशी विजय को 27 मत, जबकि इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी निर्मल पुरोहित को 18 मत प्राप्त हुए। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि सभापति पद के निर्वाचन में नगर परिषद के सभी 45 वार्ड पार्षदों ने मतदान किया। मतगणना के बाद सभी 45 मत वैध पाए गए। नगर परिषद कार्यालय में मतदान एवं मतगणना के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक नवनीत कुमार (आईएएस), जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी ने निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतगणना परिणाम की घोषणा के पश्चात रिटर्निंग अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने नवनिर्वाचित सभापति विजय को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया एवं उन्हें पद की शपथ दिलाई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!