Dark Mode
भवानीमंडी जिला बनाओ संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन

भवानीमंडी जिला बनाओ संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन

 झालावाड़:-  भवानीमंडी जिला बनाओ संघर्ष समिति के द्वारा मंगलवार रात्रि को समिति के संयोजक डॉ जेके अरोड़ा के नेतृत्व में नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया के आवास पर पूर्व विधायक मदनलालजी वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, राजेश गुप्ता जन अभियोग निवारण समिति सदस्य एवं कांग्रेस कमेटी के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, स्वायत्त शासन मंत्री.शांति कुमार धारीवाल, प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया को ज्ञापन दिया गया, जिसमें भवानीमंडी जिला बनाओ समिति के द्वारा राजस्थान सरकार से भवानीमंडी को जिला बनाए जाने का का निवेदन किया गया, ज्ञापन में समिति के द्वारा मांग की गई कि भवानी मंडी जिले का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है एवं झालावाड़ जिले के बड़े क्षेत्रफल को देखते हुए इसे 2 जिलों में विभाजित करने की आवश्यकता है ऐसे में भवानीमंडी, डग गंगधार, सुनेल, पिड़ावा आदि क्षेत्रों को मिलाकर भवानीमंडी को एक जिला बनाया जाए जिससे क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। इस अवसर पर समिति के संयोजक डॉ जेके अरोड़ा, बालमुकुंदजी.मेघवाल, डॉ मनमोहनजी शर्मा, मीडिया प्रभारी कमलेश गुप्ता दलाल, विवेकजी जैन (पिन्टू) जगदीशजी सोनी, नारायणजी सोनी, दिनेश सोनी सहारा, बृजमोहन, बिहारीलाल, राधेश्याम, बंटी, मोहनलाल, तरुणजी, प्रमोद कुमार, दीपक सोनी रवि कुमार नट आदि सदस्य उपस्थित थे।
 
भवानीमंडी जिला बनाओ संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी कमलेश दलाल एवं विवेक जैन पिंटू ने बताया कि पूर्व विधायक मदनलाल वर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा के द्वारा समिति को आश्वासन दिया गया है कि बहुत शीघ्र उनके द्वारा मुख्यमंत्री एवं संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों से वार्ता करके इस विषय में मजबूती से मांग रखी जाएगी व जिला बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किया जाएगा।
 
इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के निम्न सदस्य भी उपस्थित थे ब्लॉक अध्यक्ष रोड़सिंह परमार, नगर अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, नपा उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, कालूलाल सालेचा, डॉ मुकेश जैन, चैनसिंह , राकेश दर्पण, हरीश राठौड़, चेतराज गहलोत, प्रफुल्ल शर्मा ,अख्तर अली, राजिक अंसारी, वीणा मेहरा, आदि कांग्रेस कमेटी के सदस्य मौजूद रहै।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!