भीलवाड़ा जिला इंटक कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
भीलवाड़ा : जिला इंटक कार्यकारिणी की बैठक आज अपरानह गांधी मजदूर सेवालय में संरक्षक कैलाश व्यास एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को- चेयरमैन सुरेश चंद्र श्रीमाली के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। उक्त बैठक में निर्णय किया गया की आगामी 1 मई2023 को मजदूर दिवस के अवसर पर प्रातः 11:00 बजे भीलवाड़ा जिला इंटक से संबद्ध सभी श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी श्रमिक संस्था गांधी मजदूर सेवालय में एकत्रित होकर मजदूर दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन करेंगे ।साथ ही असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को लाभान्वित योजनाओं की जानकारी देकर उनका पंजीयन किया जाएगा ,इसके पश्चात सभी एकत्रित होकर टेक्सटाइल एवं कमठाणा श्रमिकों की समस्याओं के संबंध में जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन पेश करेंगे ।आज हुई बैठक में भीलवाड़ा जिला इंटक अध्यक्ष दीपक व्यास ने बताया कि इसके पश्चात 3 मई को राजस्थान इंटक की स्थापना के गौरवमयी 75 वर्ष पूर्ण होने एवं जननायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने सभी पदाधिकारी जयपुर सम्मिलित होंगे। आज आयोजित बैठक में इंटक से संबंधित श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि जलदाय विभाग के महामंत्री कन्हैयालाल शर्मा, बिजली कर्मचारी संघ के पुरुषोत्तम शर्मा , ओम प्रकाश वैष्णव, आरएसडब्ल्यूएम से जिला महामंत्री कान सिंह चुंडावत, नंदलाल गाडरी, , महिला प्रदेश सचिव प्रीति शर्मा,बीएसएल श्रमिक संघ महामंत्री छोटू सिंह पुरावत ,गोरु खान , वरस्टेड महामंत्री भैरू सिंह टांक ,कालू लाल बलाई ,, सुनील काष्ट, कृषि मंडी अध्यक्ष जहीरूद्दीन मेवा फरोस, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी,सत्य नारायण सेन,कमठाणा संघ अध्यक्ष हरि प्रकाश जोशी, हीरालाल गुर्जर, भैरू लाल पारिक आदि ने भाग लिया।