Dark Mode
भीलवाड़ा : संगम ग्रुप, भीलवाड़ा में दशहरा उत्सव का आयोजन

भीलवाड़ा : संगम ग्रुप, भीलवाड़ा में दशहरा उत्सव का आयोजन

भीलवाड़ा। के संगम ग्रुप में इस बार दशहरा  तथा नवरात्र समापन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर त्योहार की खुशियाँ साझा कीं और मिल-जुलकर उत्सव का आनंद उठाया।उत्सव के दौरान मनोरंजक खेल, गतिविधियाँ और एक सुखद मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसने सभी के लिए यादगार पलों को जन्म दिया। इस आयोजन ने संगम ग्रुप के परिवार में टीम वर्क, सामंजस्य और सकारात्मकता की भावना को और मजबूत किया।दशहरा समारोह का समापन सभी के सुख, समृद्धि और अच्छाई की जीत की शुभकामनाओं के साथ किया गया।इस अवसर पर संगम ग्रुप चेयरमैन रामपाल सोनी ने सभी को बुराई पर अच्छाई की जीत की बधाई दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!