भीलवाड़ा : जायसवाल समाज ने सामाजिक परम्पराओ मे सुधार हेतु संकल्प पत्र जारी किया
भीलवाड़ा। जायसवाल युवा सेवा संस्थान भीलवाड़ा द्वारा बुधवार को मृत्यु उपरांत सामाजिक परंपराओं में सुधार हेतु संकल्प पत्र जारी किया गया जिसमे सीमित भोज, कपड़ा प्रथा और लेण ( गिफ्ट ) परंपरा पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाया गया ।इस दौरान सभी सामाजिक बन्धुओ ने संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर सहमति प्रदान की, वहीं सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए सभी का सहयोग सराहनीय रहा।