Dark Mode
भीलवाड़ा : महासाध्वी कुमुदलताजी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश आज

भीलवाड़ा : महासाध्वी कुमुदलताजी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश आज

  • धर्मनगरी भीलवाड़ा प्रवाहित होगी जिनवाणी की गंगा
  • मंगल प्रवेश समारोह में राज्यपाल बागड़े मुख्य अतिथि, विजयवर्गीय, राठौड़,दक सहित कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
  • मंगल प्रवेश कलश यात्रा के बाद धांधोलाई स्कूल ग्राउण्ड में होगा कार्यक्रम

 भीलवाड़ा धर्मनगरी भीलवाड़ा में आध्यात्मिक चातुर्मास आयोजन समिति सुभाषनगर के तत्वावधान में चातुर्मास करने जा रहे श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय मालव सिंहनी पूज्या श्री कमलावतीजी म.सा. की सुशिष्या अनुष्ठान आराधिका पूज्य महासाध्वी डॉ. श्री कुमुदलताजी म.सा. आदि ठाणा 4 का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश मंगलवार को होगा। इससे जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वर्ष 2012 के बाद फिर से भीलवाड़ा चातुर्मास करने जा रहे महासाध्वी मण्डल के स्वागत अभिनंदन को शहर के हर धर्म व समाज से जुड़े लोग आतुर है। चातुर्मासिक मंगलप्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रावक-श्राविकाएं यहां पहुंच रहे है। अनुष्ठान आराधिका महासाध्वी कुमुदलताजी म.सा.,स्वर साम्राज्ञी महासाध्वी महाप्रज्ञाजी म.सा., वास्तुशिल्पी साध्वी पद्मकीर्तिजी म.सा.,विद्याभिलाषी साध्वी राजकीर्तिजी म.सा. आदि ठाणा का मंगल कलश प्रवेश यात्रा सुबह 9 बजे आरसी व्यास कॉलोनी में शिवाजी गार्डन के पास स्थित सुनीलकुमार सुराणा के निवास से शुरू होगी। यहां से प्रवेश यात्रा चातुर्मास स्थल सुभाषनगर जैन स्थानक पहुंच सम्पन्न होगी। महिलाएं चुंदड़ में सिर पर कलश धारण करके चलेगी ओर पुरूषों के लिए श्वेत वस्त्र ड्रेस कोड रहेगी। मंगल कलश प्रवेश यात्रा के बाद मंगल प्रवेश कार्यक्रम आरसी व्यास कॉलोनी में गेट नंबर 33 के पास स्थित धांधोलाई स्कूल ग्राउण्ड में होगा। इसके लिए विशाल वाटरप्रूफ पांडाल तैयार किया गया है। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष दौलतमल भड़कत्या ने बताया कि महासाध्वी मण्डल के सानिध्य में मंगल प्रवेश कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाउ बागड़े, मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम दक, भाजपा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्टजन शामिल होंगे। चातुर्मास समिति के मंत्री राजेन्द्र सुराना ने बताया कि चातुर्मासिक मंगल प्रवेश कार्यक्रम में मौजूद रहने वाले हजारों श्रावक-श्राविकाओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए इसके लिए आयोजन स्थल पर व्यापक तैयारियां कर ली गई है। राज्यपाल सहित कई विशिष्टजनों के आगमन के दृष्टिगत प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंच तैयारियों का जायजा लिया। चातुर्मास समिति के संयोजक महावीरसिंह चौधरी, चन्द्रसिंह कोठारी,समिति के अध्यक्ष दौलतमल भड़कत्या, सचिव राजेन्द्र सुराना, सुभाषनगर श्रीसंघ के अध्यक्ष हेमन्त कोठारी,मंत्री बंशीलाल बोहरा सहित सभी पदाधिकारियों ने श्रावक-श्राविकाओं से अधिकाधिक संख्या में मंगल प्रवेश कलश यात्रा एवं प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। मंगल प्रवेश तैयारियों को लेकर सोमवार को भी विभिन्न समितियों के संयोजक मदनलाल सिपानी, राजेन्द्रसिंह चण्डालिया, प्रकाश सूरिया, प्रदीप सांखला,प्रदीप चौधरी, अनिल कोठारी, सुरेन्द्र मेहता, दिनेश डांगी, संग्रामसिंह आंचलिया,हेमन्त बाबेल,हनुमान गोखरू,प्रदीप पारख, पीयूष खमेसरा, मनीष सेठी, आशीष भड़कत्या, निर्मला भड़कत्या,लीला कोठारी, राखी खमेसरा,सुमित्रा बोथरा,लाड़जी मेहता,किरण सेठी आदि तैयारियों में जुटे रहे। 

महासाध्वी मण्डल पहुंचा सुराणा निवास पर- महासाध्वी डॉ. कुमुदलताजी म.सा. आदि ठाणा सोमवार सुबह आरसी व्यास कॉलोनी में अभिषेक सोनी के निवास से विहार कर शिवाजी पार्क के पास स्थित सीए सुनील सुराणा के निवास पर पहुंच गए। महासाध्वी मण्डल की मंगलवार सुबह सुराणा निवास से ही चातुर्मासिक मंगल प्रवेश यात्रा शुरू होगी। सुराणा निवास पर सोमवार को दिनभर महासाध्वी मण्डल के दर्शन एवं धर्मलाभ पाने के लिए श्रावक-श्राविकाएं पहुंचते रहे। 

महासाध्वी कुमुदलताजी का भीलवाड़ा में 13 वर्ष बाद चातुर्मास- महासाध्वी कुमुदलताजी म.सा. का वर्ष 2012 में भीलवाड़ा शांतिभवन श्रीसंघ के तत्वावधान में चातुर्मास हुआ था। उस चातुर्मास के 13 वर्ष बाद फिर से उनका धर्मनगरी भीलवाड़ा में चातुर्मास घोषित होने से श्रावक-श्राविकाओं में उत्साह का माहौल बन गया है। उनके चातुर्मास में राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रावक-श्राविकाएं दर्शन व धर्मलाभ पाने के लिए पहुचेंगे। ऐसे में बाहर से आने वाले अतिथियों के आवास-निवास व भोजन आदि की व्यवस्था के लिए भी व्यापक प्रबंध किए गए है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!