Dark Mode
भीलवाड़ा : स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध में प्रवेश हेतु प्रक्रिया जारी

भीलवाड़ा : स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध में प्रवेश हेतु प्रक्रिया जारी

भीलवाड़ा। सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन की तिथी बढाकर 08 सितंबर कर दी गई है। प्राचार्य डॉ० सावन कुमार जागिड ने बताया कि महावि‌द्यालय में संस्कृत, दर्शनशास्त्र, गृहविज्ञान एवं भूगोल विषय में स्नातकोत्तर कक्षाएं संचालित होती है जो भी छात्राएं इन विषयों में स्नातकोत्तर करने की इच्छुक है वे दिनांक 08 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। अंतिम वरीयता एवं प्रतीक्षा सूचियां का प्रकाशन 12 सितम्बर 2025 को होगा। छात्राएं आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!