भीम सेना ने कलेक्टर-एसपी को दी नव-वर्ष की शुभकामनाऐं
टोंक। भीम सेना जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा के नेतृत्व में भीम सैनिकों ने सोमवार को नव-वर्ष के मौके पर जिला कलेक्टर डॉ. ओमप्रकाश बैरवा एंव पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज को माल्यापर्ण व गुलदस्ता भेंट कर नये साल की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर अशोक बैरवा ने इस मौके पर कहा कि एक विकसित भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की आशा के साथ हम 2024 में कदम रख रहे हैं। उम्मीद है कि यह वर्ष हमें एक मजबूत एवं अधिक समृद्ध राष्ट्र के हमारे सामूहिक दृष्टिकोण के करीब लाकर आशाजनक एवं फलदायी साबित होगा। उन्होने 1 जनवरी शौर्य दिवस की वीर गाथा को याद करते हुए अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहब को पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर अमरचंद बैरवा अहमदनगर, राजीराम बैरवा अध्यक्ष मंडाकला, पन्नालाल बैरवा, तुलसीराम, सुखदेव बैरवा, अर्जुन लाल बैरवा, रघुनाथ बैरवा, प्रहलाद बैरवा, गोपाल बैरवा, रमेश चंद बैरवा, रामनिवास बैरवा एवं बद्रीलाल बैरवा आदि मौजूद थे।