भिनाय : बालिका दिवस पर कार्यशाला सम्पन
भिनाय। कस्बे में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। निदेशालय महिला अधिकारिता विभाग अजमेर की उपनिदेशक श्रीमती मेघा रतन के निर्देशानुसार ब्लॉक भिनाय में एकदिवसीय कार्यशाला अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गुड टच बेड टच और लाडो प्रोत्साहन योजना का आयोजन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भिनाय में की गई। कार्यशाला में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सजिदा परवीन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में जानकारी दी गई । अध्यापिका रेशमा के द्वारा गुड टच बेड टच के बारे में एवं माहवारी स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई । महिला अधिकारिता विभाग से खंड पर्यवेक्षक उषा गुर्जर द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना एवं विभागीय योजनाओं के बारे में बालिकाओं को बताया गया । कार्यशाला में बालिकाओं के द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता मे भाग लिया। जिसमें प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार वितरित किया गया।