जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में भींवराज रहे प्रथम स्थान पर
बीदासर। निकटवर्ती गांव सांडवा के युवा चित्रकार भींवराज मेघवाल व उनकी पत्नी चित्रकार निर्मला मेघवाल ने नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एसबीडी कॉलेज सरदारशहर में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष मंगलाराम जाखड़ व पदाधिकारीयों ने मेघवाल को सम्मान पत्र प्रतीक चिन्ह व 1100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भीवराज मेघवाल लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान पर रहा है, अब जुलाई में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एव अगस्त में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।