Dark Mode
भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को एक स्टेज प्रोग्राम के दौरान गोली लग गई है। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि, गायिका को इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि, इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच के लिए एक्टिव हो गई है। हर्ष फायरिंग के दौरान यह घटना घटी है।

पैर में लगी गोली
निशा उपाध्याय के पैर में गोली लगी है। वह सारण के एकमा के सेंदूआर गांव में अपना कार्यक्रम करने पहुंची थी। जब वह स्टेज पर गाना गा रही थीं तभी यह फायरिंग की घटना हुई। गोली लगने के बाद वह गिर गईं। सिंगर को पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने उनके पैर से गोली निकाल दी है। उनका हालचाल पूछने के लिए लगातार लोग उनसे मिलने पहुंच रहे हैं।

कैसे हुई फायरिंग
उपनयन संस्कार के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में निशा उपाध्याय अपनी प्रस्तुति देने पहुंची थीं। कार्यक्रम रात में आयोजित था। निशा उपाध्याय मंच पर गाना गा रही थीं तभी गांव का एक युवक हाथ में कट्टा लहराते हुए वहां पहुंचा और हर्ष फायरिंग कर दी। इसी दौरान गायिका को गोली लगी है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। हालांकि, खबर यह है कि स्थानीय पुलिस स्टेशन में कोई आधिकारिक मामला दर्ज कराने की सूचना नहीं है।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!