भूपेंद्र बिश्नोई बोले- सदस्यता खत्म करना लोकतंत्र की हत्या
संसद से सड़क तक संघर्ष रहेगा जारी,नवगठित सांचौर जिले में कांग्रेस का सत्याग्रह
सांचौर। राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म करने के विरोध में सांचौर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा के नव गठित जिला मुख्यालय स्थित गांधी प्रतिमा के सामने सत्याग्रह किया गया। भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी व श्रम एवं राजस्व राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई के निर्देशन में सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर तानाशाही करने, भाजपा पर षड्यंत्र रचने के आरोप लगाया। साथ ही राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म करने वाले दिन को लोकतंत्र का ब्लैक डे करार दिया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर अडाणी को बचाने के आरोप लगाए हैं। युवा कांग्रेस नेता डॉक्टर भूपेंद्र बिश्नोई ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एक ओर अडाणी को बचाने का प्रयास कर रही है। तो वहीं अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले और सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलने वाले राहुल गांधी को परेशान कर रही है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को कुचलने, लोकतंत्र को खत्म करने, जेपीसी की जांच से बचने, भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं।
डरी हुई सत्तायें अभिव्यक्ति की आज़ादी हर लेती है,राहुल गांधी के मामले में यह साफ़ नज़र आता है,पहले माफ़ी की माँग का हंगामा,संसद में माइक ऑफ़ करने से लेकर मीडिया में खबरों का ब्लैक आउट और अब संसद की सदस्यता ही रद्द कर देना सत्ता प्रतिष्ठान के डर का स्पस्टीकरण ही है कि कहीं बंदा प्रधानमंत्री और अडानी जी के रिश्ते पर संसद में सच्चाई न बयाँ कर दे,पर क्या ऐसी आवाज़ें ख़त्म की जा सकती है। इससे तो राहुल गांधी की आवाज़ मज़बूत ही होगी और उनके आरोप भी ताक़तवर होंगे।जो उन्होंने विश्व समुदाय के समक्ष रखे हैं। इस मौके पर कांग्रेसी सांचोर पूर्व प्रधान डॉक्टर समशेर अली जी कमालपुरा, नगरपालिका अध्यक्ष नरेश सेठ,कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रवीण राणा,स्मृति वन अध्यक्ष अमराराम माली,पार्षद डॉक्टर दिनेश वैष्णव,हरीश परमार,रमेश मेघवाल,चतुरमल जीनगर,अनवर खा,केवलचंद सेठिया,कपूरचंद जैन,दिलीप खोरवाल,खेमाराम बंशीवाल, श्रवण सोनी,रमेश बाबर,महेंद्र माली, बाबुलाल धारीवाल, छगनलाल मेघवाल, मूलचंद जैन,हिरालाल सारण,शाहिद खा, सहदेव जीनगर, मसराराम गर्ग,नेनाराम सुथार,प्रवीण वैष्णव, किशोर वैष्णव,मनोज शारदा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।