नम आखों से मातारानी को दी विदाई
नाहरगढ़। कस्बे के नवरात्र के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर सजाई गई माँ दुर्गा की झांकियों में विराजित की गई मां दुर्गा माता की प्रतिमाओ का दशहरे के पावन पर्व पर बड़ी धूमधाम से डीजे पर थिरकते,रंग गुलाल उड़ाते हुए शोभायात्रा निकाल विसर्जन के लिए ले जाया गया। मंगलवार सुबह से ही पूजा अर्चना के बाद कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में लगभग 2 दर्जन माँ दुर्गा कि विभिन्न रुपों की प्रतिमाएं शामिल थी। पूजा अर्चना के बाद विधि विधान से विसर्जित किया गया। कस्बे के बाराँ रोड स्थित बरनी नदी व आसलगढ़ स्तिथ नदी, प्राचीन तीर्थ कपिलधारा स्थित नदी के पावन जल में माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व नौ दिनों तक पूरे विधि-विधान से माता रानी की पूजा अर्चना की गई। विसर्जन से पूर्व महाआरती कर क्षमा प्रार्थना की गई। और नमः आखो से मातारानी को विदा कर माता की प्रतिमा को पावन जल में विसर्जित किया गया। इस दौरान थानाधिकारी राजकुमार मय जाप्ता उपस्थित रहे।