Dark Mode
आरबीआई का बड़ा एक्शन, इस कंपनी के कामकाज पर लगा दी रोक

आरबीआई का बड़ा एक्शन, इस कंपनी के कामकाज पर लगा दी रोक

नयी दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एडलवाइज ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस ग्रुप की दो बड़ी कंपनियों ईसीएल फाइनेंस और एडलवाइज एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी को काम करने से रोक दिया है। इन कंपनियों को काम करने पर रिजर्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया है। रिजर्व बैंक ने इसकी जानकारी खुद दी है।

बैंक की मानें तो इन दोनों ही कंपनियों के कामकाज करने के तरीकों में कई गड़बड़ियां मिली है। इन गड़बड़ियों के कारण ही दोनों कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के तहत आरबीआई ने एडलवाइज ग्रुप को निर्देश दिया है कि ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होना चाहिए। कंपनियों के कामकाज पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगना चाहिए।

इस आदेश के तहत अब ईसीएल फाइनेंस द्वारा होने वाले होलसेल ट्रांजेक्शन पर रोक लगाई गई है। कंपनी को सिर्फ रीपेमेंट और अकाउंट क्लोजर करने की अनुमति ही होगी। कंपनी से कहा गया है कि सिक्योरिटी रिसिप्ट्स समेत फाइनेंशियल एसेट पर रोक लगाई जानी चाहिए। इस संबंध में रिजर्व बैंक ने कहा कि एडलवाइज ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ जांच में गड़बड़ी पाई गई है। जांच में सामने आया कि दोनों ही कंपनियों ने गलत वैल्युएशन किया हुआ था। शेयर के बदले कर्ज देने के लिए मानदंडों का पालन नहीं किया गया था। केवाईसी के नियमों का भी पालन नहीं किया गया था।

नियमों का उल्लंघन कर रही थी कंपनी
गौरतलब है कि आरबीआई ने कई नियमों में बदलाव किया है। आरबीआई ने इन कमियों में सुधार करने के लिए निर्देश दिए है। इसके बाद भी कंपनियों ने नियमों का उल्लंघन करने के लिए नए रास्ते तलाशने शुरू किए है। इन कंपनियों के अधिकारियों से भी कई बार चर्चा की गई मगर कंपनी ने नियमों का पालन नहीं किया। ऐसे में कंपनी के बिजनेस पर रोक लगाने का फैसला आरबीआई ने लिया है। आरबीआई ने कहा कि इनके कारोबार पर लगाए गए प्रतिबंध का रिव्यू भी होगा, मगर इसमें समय लगेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!