Dark Mode
जन्मू कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम, सोपोर में भारी विस्फोटक बरामद

जन्मू कश्मीर में बड़ी साजिश नाकाम, सोपोर में भारी विस्फोटक बरामद

जम्मू कश्मीर। सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने गुरुवार को एक नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी के सोपोर जिले से काफी संख्या में विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने सोपोर में क्रैकन-शिवेन कॉलोनी में एक घर से विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया। सुरक्षाबलों ने एक अभियान के तहत इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज यानी आईईडी के निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री को को जब्त किया है।

कई हथियार और विस्फोटक बरामद
तलाशी के दौरान राशिद नजर के घर पर विस्फोटक सामग्री, आईईडी, एक मैगजीन के साथ एक जंग लगी पिस्तौल और एसएलआर/एके47/पिस्तौल का गोला-बारूद पाया गया। राशिद सोपोर के मृत आतंकवादी कैयूम नजर का भाई है। तलाशी अभियान के बाद राशिद नजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह बरामदगी शहर में सुरक्षा बनाए रखने और संभावित खतरों को रोकने के पुलिस के प्रयासों को बताती है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!