Dark Mode
WFI को लेकर खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, नया कुश्ती संघ किया निलंबित

WFI को लेकर खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, नया कुश्ती संघ किया निलंबित

लंबे अरसे की इंतजार के बाद हाल ही में भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव संपन्न हुए थे जिसके बाद संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनाया गया था। संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के नजदीकी माने जाने वाले संजय सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद खेल मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला किया है। खेल मंत्रालय ने नए संघ को निलंबित कर दिया है। बता दे की साक्षी मलिक ने भी संजय सिंह के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था जिसके बाद खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला करते हुए पूरी बाजी को पलट दिया है।
बता दें कि संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद ओलंपिक मेडलिस्ट महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था। इसके अलावा बजरंग पूनिया ने भी पद्मश्री वापसी की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी भी लिखी थी। पहलवानों के इस विरोध के बाद खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद्द कर दिया है।

इसके साथ ही कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संजय सिंह ने जो भी फैसले लिए थे उन पर रोक लगा दी गई है। खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ को दिए निर्देशों में कहा है कि अगले आदेश तक सभी गतिविधियों पर रोक लगी रहेगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!