Dark Mode
थोक महंगाई दर में बड़ी गिरावट... मई 2025 में 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंची

थोक महंगाई दर में बड़ी गिरावट... मई 2025 में 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंची

नई दिल्ली। सोमवार को मई 2025 के लिए जारी हुए थोक महंगाई दर (WPI Inflation May 2025) के आंकड़ों के अनुसार यह 14 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। मई के महीने में थोक महंगाई दर 0.39 फीसदी रही। 14 मार्च 2024 के बाद यह थोक महंगाई दर का सबसे निचला स्तर है। खाने-पीने का सामान सस्ता होने की वजह से थोक महंगाई दर में कमी है। मार्च 2024 में थोक महंगाई दर 0.26% रही थी। अप्रैल 2025 में भी थोक महंगाई दर 0.85% थी। अप्रैल में महंगाई 13 महीने के सबसे निचले स्तर पर थी। अब मई के आंकड़े आने के बाद यह 14 महीने का सबसे निचले स्तर पर आ गई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए।

 


खाने-पीने का सामान हुआ सस्ता


रोजमर्रा की जरूरत वाला सामान सस्ता हुआ है। प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई दर -1.44% से घटकर -2.02% पर आ गई है। वहीं, फूड इंडेक्स यानी खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर 2.55% से घटकर 1.72% पर आ गई है। जबकि, फ्यूल और पावर की थोक महंगाई दर -2.18% से घटकर -2.27% पर आ गई है।
मई 2025 में आलू की थोक महंगाई दर (WPI Inflation May 2025) -24.30% से घटकर -29.42% पर आ गई। प्याज की बात करें तो इसकी थोक महंगाई दर 0.20% से घटकर -14.41% पर आ गई है। सब्जी की बात करें तो सब्जियों की थोक महंगाई दर -18.26% से -21.62% पर आ गई है।


6 साल के निचले स्तर पर रिटेल महंगाई


इससे पहले 12 जून को रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए गए थे। मई में रिटेल महंगाई दर 2.82% रही। यह रिटेल महंगाई दर 6 साल के अपने निचले स्तर पर है। इससे पहले रिटेल महंगाई दर 2019 में सबसे कम 2.86% थी। खाने-पीने की कीमतों में लगातार कमी आने की वजह से रिटेल महंगाई दर कम हुई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!