Dark Mode
शेयर बाजार में उठापटक जारी, सेंसेक्स 122 अंक चढ़ा

शेयर बाजार में उठापटक जारी, सेंसेक्स 122 अंक चढ़ा

नई दिल्‍ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलासिला जारी है। कारोबार की शुरुआत में घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। हालांकि, बाद में खुद को संभालते हुए हरे निशान पर आ गया है। दोनों सूचकांक में फिलहाल तेजी कायम है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 121.68 अंक यानी 0.15 फीसदी की उछाल के साथ 82,619.82 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 45.85 अंक यानी 0.18 फीसदी बढ़त के साथ 25,500.20 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में आज के कारोबार में आईटी शेयरों में बिकवाली है। वहीं, सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी है। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 27 पैसे गिरकर 90.95 के स्‍तर पर आ गया है। उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स तीन सत्रों से जारी तेजी पर विराम लगाते हुए 1236.11 अंक यानी 1.48 फीसदी लुढ़ककर 82,498.14 के स्‍तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 365.00 अंक यानी 1.41 फीसदी टूटकर 25,454.35 पर बंद हुआ था।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!