Dark Mode
बिग बॉस 20 : स्काउटओपी पर भड़के सलमान, लव गिल हुईं भावुक

बिग बॉस 20 : स्काउटओपी पर भड़के सलमान, लव गिल हुईं भावुक

मुंबई। बिग बॉस 20 के घर में इस बार वीकेंड का वार काफी तनावपूर्ण रहने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान प्रतियोगी स्काउटओपी के व्यवहार से नाराज दिखाई देंगे। लव गिल को लेकर गुल्लू के साथ हुई बातचीत में स्काउटओपी ने कुछ ऐसी बातें कही थीं, जिन पर सलमान ने कड़ा ऐतराज जताया।

मामले की गंभीरता सामने लाने के लिए सलमान ने घर के सभी सदस्यों को उस बातचीत का वीडियो दिखाया। क्लिप देखने के बाद घरवाले भी हैरान रह गए। वहीं, लव खुद को संभाल नहीं पाईं और भावुक होकर रोने लगीं। इसके बाद वह बेडरूम में चली गईं।

वीडियो दिखाने के बाद सलमान ने स्काउटओपी से सीधे सवाल किया कि उन्होंने लव के बारे में ऐसी बातें क्यों कहीं। सलमान का कहना था कि स्काउटओपी ने पूरे मामले में लव को गलत तरीके से पेश किया और अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए सारा दोष उन पर डाल दिया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या स्काउटओपी खुद को सही साबित करने के लिए यह दिखाना चाहते थे कि लव ने उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की थी।

सलमान ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि स्काउटओपी की बातों से लव की छवि को नुकसान पहुंचा है। जब स्काउटओपी ने उनकी बातों से सहमति नहीं जताई, तो सलमान का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने साफ किया कि यह बातचीत लव और स्काउटओपी के बीच नहीं, बल्कि स्काउटओपी और गुल्लू के बीच हुई थी।

सलमान ने आगे सख्त लहजे में कहा कि एक लड़की ने उन पर इतना असर डाल दिया कि वह अपना होश खो बैठे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इससे पहले उन्होंने स्काउटओपी से कभी इतनी सख्ती से बात नहीं की, लेकिन इस बार चुप रहना उन्हें गलत लगता।

दूसरी तरफ, लव गिल इस पूरे घटनाक्रम से काफी आहत नजर आईं। वह कनिका मान और आम्रपाली दुबे के सामने अपनी भावनाएं रोक नहीं पाईं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "मैंने इसे राखी बांधी थी।" उनकी इस बात से साफ नजर आया कि वह इस विवाद को लेकर कितनी दुखी हैं।

अब इस पूरे मामले के बाद बिग बॉस के घर में रिश्तों का समीकरण किस तरह बदलता है और स्काउटओपी सलमान की फटकार पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!