Dark Mode
लंदन के साइंस म्यूजियम में पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

लंदन के साइंस म्यूजियम में पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी लंदन यात्रा के क्रम में शुक्रवार को साइंस म्यूजियम का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस म्यूजियम की विशिष्टताओं की भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में बन रहे साइंस सिटी को उसी के अनुरुप बनाया जाएगा। पटना में साइंस सिटी के निर्माण के बाद यहां आने वाले छात्रों को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में रूचि बढ़ेगी। इसके लिए लंदन के साइंस म्यूजियम के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान बिहार के पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेशक हेलेन जोनस, इंटरनेशनल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की मैनेजर शालिनी नारायण, साइंस म्यूजियम के मेंटेनेंस मैनेजर फरगस काररोल, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कन्सलटेंट सुजीत भी थे।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार इन दिनों विदेश यात्रा पर गए हैं। उनके साथ कई अधिकारी भी गए हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!