बिजयनगर : लौहार विश्वकर्मा जांगड़ा लौहार समाज के अध्यक्ष चुने गये...
बिजयनगर। अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा जांगड़ा लौहार समाज राजस्थान के अध्यक्ष पद के पुष्कर स्थित गौतम आश्रम में चुनाव संपन्न हुए। इस अवसर पर लौहार समाज में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जुनी खेड़ा रुपाहेली भट्टा गुलाबपुरा से समाजसेवी संपतलाल लौहार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और 321 मतों से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव के दौरान समुचे राजस्थान से लोहार समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का माहौल बेहद शांतिपूर्ण और उत्साहजनक रहा। संपत लाल की जीत पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, और उन्होंने पुष्पवर्षा कर व ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान पांचाल सेवा संस्था के मुख्य संरक्षक मुकेश तावेडा, अध्यक्ष नरेश सांगला , एडवोकेट नोरतमल पांचाल, महावीर पांचाल आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।