Dark Mode
बीकानेर भाजपा नेताओं ने केन्द्रीय बजट को 

बीकानेर भाजपा नेताओं ने केन्द्रीय बजट को 

चुनावी रेवड़ियों की बजाय देश के समग्र विकास को तीव्र गति देने वाला संतुलित बजट बताया 

बीकानेर । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बुधवार को संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने बजट को लोकलुभावन चुनावी रेवड़ियां बांटने की बजाय देश के समग्र समावेशी विकास को तीव्र गति देने वाला संतुलित बजट बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में प्रस्तुत किए गए इस बजट में भविष्य में विश्वास के साथ देश की प्रगति का पूरा ध्यान रखा गया है ताकि 130 करोड़ भारतवासियों का जीवन बेहतर और खुशहाल बन सके ।
डॉ. आचार्य ने कहा कि बजट घोषणाओं में जहां एक और आयकर में छूट और सरचार्ज कम कर नौकरीपेशा, मध्यम वर्ग और व्यापारियों को बड़ी राहत दी गई है वहीं दूसरी ओर गांव, गरीब, किसान, महिला, आदिवासी, दलित, वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।
महिला सम्मान बचत पत्र पर 7.5% प्रतिशत ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों की बचत सीमा बढ़ाना, हरित एनर्जी पर फोकस से जीवन स्तर में सुधार, राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी, रिटर्न प्रोसेस को तेज करना, 157 नर्सिंग कॉलेज खोलना, स्किल इंडिया सेंटर, माइक्रो उद्योगों को कर में छूट, उर्वरक और खाद के लिए पीएम प्रणाम योजना, गोबर धन योजना जैसी घोषणाएं स्वागत योग्य होने के साथ ही प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत और न्यू इंडिया के स्वप्न को साकार करने वाली हैं।
देश को सुपर इकोनोमी की तरफ बढ़ाने वाला सर्वस्पर्शी क्रांतिकारी बजट – मनीष आचार्य  
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बुधवार को संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने इसे देश को सुपर इकोनोमी की तरफ बढ़ाने वाला सर्वस्पर्शी और क्रांतिकारी बेहतरीन बजट बताया है । उन्होंने कहा कि बजट प्रावधानों में इनोवेशन, रिसर्च, टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप और आधारभूत संरचना पर जोर देने के साथ ही पारंपरिक कृषि आधारित ग्रामीण विकास का भी पूरा ध्यान रखा गया है।
आचार्य ने कहा कि जहां एक और अमेरिका, चीन, यूरोप सहित पूरे विश्व में वैश्विक मंदी का माहौल है ऐसे समय में न्यू इंडिया की संकल्पना पर आधारित यह बजट हर वर्ग को चहुँमुखी राहत देने वाला है ।
उन्होंने आयकर छूट, सरचार्ज को कम करते हुए 32 % से 25 % करने, ग्रीन एनर्जी  विकास, महिला बचत पत्र द्वारा, एमएसएमई को छूट, मोटे अनाज के लिए पीएम श्रीअन्न योजना, कृषि वर्धक निधि, पीएमपीबीटीजी विकास मिशन, एकलव्य स्कूल, यूनिटी मॉल- एक जिला एक उत्पाद, डिजिटल डाटा, 5G रिसर्च लैब इत्यादि प्रावधानों को स्वागत योग्य बताया है।
गरीबों , किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग को समर्पित नए भारत की अवधारणा को मजबूती प्रदान करने वाला स्वागत योग्य बजट  - अखिलेश प्रताप सिंह
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तुत केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजस्थान भाजपा बजट विश्लेषण समिति के सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने इसे कई मायनों में अभूतपूर्व बताया है।
सिंह ने कहा कि बजट में देश की आधारभूत संरचना को मजबूती देने के साथ ही स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, गरीब कल्याण, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेश, कौशल विकास , वरिष्ठ नागरिक, महिला वर्ग सहित मध्यम वर्ग का भी पूरा ध्यान रखा गया है। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में देश की अर्थव्यवस्था में 6.5% जीडीपी से विकास दर, बजट घाटे को 6% से नीचे रखकर कुशल अर्थव्यवस्था प्रबंधन का संकेत दिया गया है ।
सिंह ने कहा कि अमृत काल में प्रस्तुत भारत सरकार का यह पहला बजट बेहद संतुलित, विकसित भारत के लक्ष्य को परिलक्षित करते हुए एक दूरगामी लक्ष्य को साधने वाला स्वागत योग्य बजट है जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!