जिले की मांग को लेकर निकाली बाइक रैली
सूरतगढ़ . जिला बनाने की मांग को लेकर महाराणा प्रताप चौक पर चल रहा अनशन 69 वें दिन जारी रहा। क्रमिक अनशन पर मनोज शर्मा विपिन शर्मा अजय सिसोदिया को समिति सदस्य, राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर बिठाया इस मौके पर किशन स्वामी अध्यक्ष अमरनाथ लंगर सेवा समिति, इंद्राज सुथार पूर्व अध्यक्ष मोटर मार्केट, किशोर गाबा किराना यूनियन अध्यक्ष राजपुरोहित समाज के युवा नेता अनिल राजपुरोहित मौके पर मौजूद रहे। सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग बुलंद की। हॉस्टल एवं लाइब्रेरी यूनियन के संचालकों ने जिला बनाने के समर्थन में बाइक रैली निकाली। यह रैली त्रिमूर्ति मंदिर से महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग का समर्थन किया तथा आंदोलन में आवश्यकता पड़ने पर हॉस्टल व लाइब्रेरी में अध्यनरत छात्रों और छात्राओं को साथ लेकर आने का आश्वासन दिया इसके अलावा सभी ने क्रमिक अनशन पर समय-समय पर बैठने की भी घोषणा की। जिला बनाने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है। समिति पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार ने सूरतगढ़ के साथ नाइंसाफी की है जिला बनाने के सभी मापदंड पूरे करने के बावजूद भी सूरतगढ़ को जिला नहीं बनाया गया है जिसमें लोगों में काफी आक्रोश है