Dark Mode
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मामला दर्ज

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मामला दर्ज

मांगलियावास। तबीजी में गत दिनों वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो जाने पर पीड़ित पक्ष ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मांगलियावास थाने में सड़क हादसे का मामला दर्ज कराया है। मामले में खरवा के जसवंतपुरा निवासी पीड़ित हासम खान पुत्र सुवा खान ने दर्ज कराई सड़क हादसे के मामले में बताया कि 25 मार्च की शाम 4-20 बजे उसका साला रसूल काठात पुत्र नाथू काठात मोटर साईकिल से अजमेर से ककलाना जा रहा था।

 

रास्ते में उसके साले की मोटरसाईकिल आरजे 36 एसएल 2255 कालबेलिया के ढेरे के पास पहुंचा की, सामने से गाडी नबर आर जे 01 बी बी 4668 का वाहन चालक तेजगति से व लापरवाही पूर्वक चलाता हुआ आया और रसूल जो कि अपनी साईड में चल रहा था सामने से जोरदार टक्कर मारी जिसके कारण रसूल की हालत गम्भीर हो गई। उसके पीछे पीछे कमरुदीन आ रहा था।

 

जिसने घायल अवस्था में उसको जेएलएन अस्पताल लकर भर्ती कराया। जिस पर इलाज के दोरान रसूल की मृत्यु हो गई। दुर्घटना कारित उक्त वाहन चालक की लापरवाही व गलती से हुआ है उक्त गाडी नंबर आर जे 01 बी बी 4668 द्वारा तबीजी से आगे कालबेलिया के डेरो के पास हुआ था। जिसकी 29 मार्च को दौराने इलाज करीबन 11-30 एएम पर मृत्यु हो गयी। जिसकी लाश चीरघर जेएलएन में रखी। अगले दिन पोस्टमार्टम कर शव सौपा गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!