Dark Mode
बेटी की शादी में घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली

बेटी की शादी में घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली

पावटा । बेटों की तरह बेटियों की भी अब घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली जा रही है। ऐसा ही नजारा शुक्रवार रात्रि प्रागपुरा कस्बा में देखने को मिला। जहां सुरेश कुमावत ने अपनी बेटी सुनयना की शादी में घोड़ी पर बैठाकर गाजे-बाजे के साथ बिंदौरी निकाली। कुमावत ने बताया कि बेटियों को आगे बढ़ते देखकर बहुत खुशी होती है और इससे समाज में भी अच्छा संदेश जाता है। मैंने भी बेटी बेटा के बिच समानता की पहल कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरणा लेकर अपनी बेटी सुनयना को घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकलवाकर समानता की मिसाल कायम कि है। इस दौरान मनोज सैनी, सुभाष कुमावत, धोलू कुमावत, सुरेश कुमार उर्फ प्रदेशी, ओमप्रकाश, मनीष मुसोदिया समेत अन्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!