जिले में बायोमास CNG प्लांट को मिली स्वीकृति
सवाई माधोपुर। मुख्यालय के आसन खुर्द गांव में वर्षों की मेहनत और अनुसंधान के बाद बायोमास से सीएनजी बनाने की नई तकनीकी प्लांट को मिली स्वीकृति। इस दौरान सीएनजी के फायदे और बिजनेस के नए मॉडल को समझने के लिए आटुंड गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्लांट के कई प्रतिनिधियो ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्लांट के प्रतिनिधियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान श्याम लाल मीणा ने बताया कि इस प्लांट से किसानों को खेती में कई फायदे मिलेंगे। वही बायोमास सीएनजी से किसानों को एक हेक्टेयर में लगभग 10 लाख तक का फायदा होगा। बायोमास सीएनजी प्लांट चालू होने के बाद किसानों को खेती करने में भी कई फायदे मिलेंगे। प्लांट के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि भारत वर्ष पर्यावरण में सुधार एवं ऊर्जा की समस्या से निदान ढूंढने के लिए लगातार प्रयासरत है वही वर्षों की मेहनत और अनुसंधान के पश्चात इस प्लांट को स्वीकृति मिली है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने किसानों को कहा कि प्लांट के संचालन के बाद उन्हें वहीं से खाद दवा और फसल पैदा करने के लिए बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे जिससे किसान अपनी फसल को विकसित कर सकेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में इससे होने वाले कई फायदे भी बताए गए।बायोमास सीएनजी तकनीकी प्लांट और जैविक खाद की मदद से किसान 1 हेक्टेयर में लगभग 10 लाख रुपए का फायदा कमा सकेगा। किसानों को इस बायोमास सीएनजी और जैविक खाद से आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा फायदा होगा इस दौरान कार्यक्रम में प्लांट से आए हुए जनप्रतिनिधि और कई किसान सहित लोग मौजूद रहे .