Dark Mode
बीसूका सदस्य पंड्या ने फसल खराबे का लिया जायजा

बीसूका सदस्य पंड्या ने फसल खराबे का लिया जायजा

उदयपुर । राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्श दात्री परिषद (टीएसी) एवं राज्य स्तरीय बीसूका क्रियान्वयन समिति के सदस्य लक्ष्मीनारायण पंड्या ने जिले के सराडा, जयसमंद, सलूंबर तथा कुराबड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर बेमौसम हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि वर्ष एवं ओलों से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कई जगह गेहूं के दाने पानी से फुल कर काले भी पड़ गए हैं।
टीएसी सदस्य पंड्या ने जब जगत, गिंगला, मेथूडी, जवाराडा, सेमाल, नईझर, जावद, अदवास, गामडी, गातोड, थाना, सल्लाडा, झाड़ोल, चावण्ड, सराडा, निंबोदा,परसाद इत्यादि गांवों का दौरा किया तो यहाँ के किसानों ने उन्हें बताया कि मौसम की मार से फसलों में काफी खराबा हुआ है। इस दौरान पंड्या ने भी कृषि बीमा कराए हुए किसानों से अपील कर कहा कि वे 72 घंटे में कृषि पर्यवेक्षक, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि अथवा टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर अपनी फसल नुकसान की प्रथम सूचना दर्ज कराएं। पंड्या ने बिना बीमा कराए कृषकों को भी राहत दिलाने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों को राहत दिलाने हेतु अनुरोध किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!