Dark Mode
कांग्रेस के 'सरेंडर कारनामे' पर भाजपा का प्रहार, कहा- देश के हितों से किया समझौता

कांग्रेस के 'सरेंडर कारनामे' पर भाजपा का प्रहार, कहा- देश के हितों से किया समझौता

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सरेंडर वाले बयान को लेकर अब राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर हमला बोला है। बीजेपी के नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, राहुल गांधी जी ये जान लीजिए कि आप,आपकी पार्टी और आपका खानदान के कारनामें आजाद हिंदुस्तान के कैलेंडरों में सरेंडर से भरे पड़े हैं। राहुल गांधी जी, सरेंडर कांग्रेस ने किया होगा, मगर भारत किसी के सामने सरेंडर नहीं हो सकता। हम विश्व की एक मात्र ऐसी सभ्यता हैं जो हजारों सालों के आक्रमणों के बाद भी जीवंत है, जिसे आप मानने का तैयार नहीं है।हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारत मां के शेर की तरह हैं, अर्थात हमारे नरेंद्र भारत मां के मृगेंद्र हैं।


बीजेपी ने बताया कांग्रेस ने कब-कब किया सरेंडर
सुधांशु त्रिवेदी ने अपने बयान में ये भी बताया कांग्रेस ने कब-कब सरेंडर किया था।


'रोगी है राहुल गांधी की मानसिकता'

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा, राहुल गांधी ने जिस प्रकार से हमारी सेना द्वारा दिखाए गए अप्रतिम शौर्य और सेना के अधिकारियों द्वारा जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का विवरण दिया है, उसको सरेंडर से तुलना करना... ये दर्शाता है कि ये मानसिकता कितनी रोगी और कितनी खतरनाक हो चुकी है।


राहुल गांधी ने दिया था ऐसा बयान
भोपाल दौरे पर गए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन पर पीएम मोदी ने सरेंडर कर दिया। उन्होंने ये भी कहा, इतिहास गवाह है, बीजेपी हमेशा झुकती है। साथ ही राहुल गांधी ने ट्रंप और मोदी का एक पोस्टर भी जारी किया था। इसके बाद से बीजेपी नेता राहुल गांधी पर हमला बोल रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!