Dark Mode
भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसम्पर्क

भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसम्पर्क

धौलपुर। राजस्थानविधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होना है। इसके लिए चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। प्रचार के दौरान धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से एक तस्‍वीर सामने आई। यहां जब भाजपा प्रत्याशी डॉ.शिवचरण कुशवाहा चुनाव प्रचार के लिए मुस्तफाबाद गांव पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति ने उन्हें अपनी बीमारी के बारे में बताया तो चिकित्सक होने के नाते उन्होंने उसके लिए उपचार हेतु दवाएं लिखीं। भाजपा प्रत्याशी डॉ. कुशवाहा ने शनिवार को सरकन खेड़ा, दूबरा, नेकपुर, शाला, पूंठपुरा, मुस्तफाबाद, तोर और रामनगर का दौरा कर भाजपा के लिए वोट मांगे। जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने अपनी पार्टी की नीतियों के बारे में मतदाताओं को जानकारी देने के साथ क्षेत्र के विकास का भी दावा किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!