भाजपा प्रत्याशी कुलदीप धनकड़ आज भरेगें नामांकन फॉर्म
पावटा। विराटनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कुलदीप धनकड़ द्वारा अपना नामांकन फॉर्म सोमवार को भरा जायेगा। इससे पूर्व रविवार को भारतीय जनता पार्टी विराटनगर के पांचों मण्डलों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों की बैठक विधानसभा प्रभारी मिथिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें पदाधिकारियों व मण्डल अध्यक्षों ने नामांकन सभा की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श करते हुए नामांकन रैली एवं सभा के लिए क्षेत्रवासियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आमंत्रित किया। कार्यालय सह प्रभारी सुरेन्द्र पलसानिया ने बताया कुलदीप धनकड़ की नामांकन रैली सोमवार प्रात: 10.00 बजे रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से बस स्टैंड होती हुई उपखण्ड कार्यालय पहुंचेगी। जहां धनकड़ द्वारा अपना नामांकन फॉर्म भरा जायेगा।