Dark Mode
पाली में पांच सीटों पर भाजपा तो एक पर कांग्रेस का कब्जा

पाली में पांच सीटों पर भाजपा तो एक पर कांग्रेस का कब्जा

पाली. 25 साल से विधायक ज्ञानचंद पारख हार गए। इसके अलावा पाली जिले के जैतारण, सुमेरपुर, बाली, मारवाड़ जंक्शन व सोजत में भाजपा ने जीत हासिल की। सिरोही में भाजपा के ओटाराम देवासी जीते। पिंडवाड़ा आबूरोड सीट में भाजपा के समाराम व रेवदर में कांग्रेस के मोतीराम कोली विजयी रहे। जालोर विधानसभा सीट पर भाजपा के जोगेश्वर गर्ग ने जीत हासिल की। आहोर में भाजपा के छगनसिंह जीते। रानीवाड़ा में कांग्रेस के रतन देवासी जीते। वहीं सांचौर में निर्दलीय जीवराम आगे है। भीनमाल में कांग्रेस के समरजीतसिंह आगे चल रहे है।

उमड़ा समर्थकों का हुजूम
पाली के बांगड़ कॉलेज में सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने से पहले ही प्रत्याशियों के समर्थक जुटना शुरू हो गए। वहां दिन चढ़ने के साथ शिवाजी सर्किल और ज्योति बा फुले सर्किल के साथ इन्द्रा कॉलोनी मार्ग, अम्बेडकर सर्किल नहर मार्ग पर समर्थकों की संख्या बढ़ती चली गई। कांग्रेस व भाजपा के समर्थकों ने एक-दूसरे के सामने नारे लगाए। जैसे ही रुझान आना शुरू हुए, भाजपा व बीजेपी के समर्थकों ने नारे लगाए। पाली में भाजपा प्रत्याशी के अधिक पीछे रहने पर भाजपा के समर्थक वहां से लौट गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!