Dark Mode
भाजपा ने मनाया 44 वा स्थापना दिवस जिले भर में हुए विभिन्न कार्यक्रम

भाजपा ने मनाया 44 वा स्थापना दिवस जिले भर में हुए विभिन्न कार्यक्रम

भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की वजह से विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन पाया - बारहठ


राजसमन्द. भारतीय जनता पार्टी के 44 वे स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं आज जहाँ भाजपा संगठन खड़ा है वह भाजपा के कार्यकर्ताओं की बदौलत ही है जिसके कारण भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन पाया है भाजपा संगठन को यहाँ तक पहुंचाने के लिए कई विद्वानों ने अपना जीवन लगा दिया उन सभी वरिष्ठ पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं को में प्रणाम करता हु जिसकी वजह से आज भाजपा इस स्थान पर है और में युवा कार्यकर्ताओं को भी कहना चाहता हु की यह संगठन एक विचारधारा पर आधारित संगठन है जिसका सम्मान हम सभी को करना है यह विरासत कैसे आगे बढ़ सके अपनी विचारधारा को लेकर उसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी इसके साथ ही जो विश्वास भाजपा में जनता का है उसको बनाये रखना भी आपकी ओर हमारी जिम्मेदारी बनती है भाजपा संगठन सिर्फ सत्ता के लिए ही नही है बल्कि यह संगठन जनता की सेवा करने के लिए भी है इस कारण से हमे हमेशा जनता के दुख दर्द में हमेशा उनके साथ खड़ा रहना है जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंद सिंग भाटी ने बताया कि यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ ने भाजपा के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय पर भाजपा का झण्डा फहराते हुए सभी कार्यकर्ताओं से कही इसके बाद संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा 9 बजकर 45 मिनिट पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के सभी कार्यकर्ताओं का सम्बोधन सुना गया । स्थापना दिवस पर जिले के सभी 23 ही मंडलो पर कार्यक्रम हुए जिसमे झण्डा फ़हराने के साथ ही प्रधानमंत्री का सम्बोधन सुना व सभी बूथ अध्यक्ष को प्रदेश द्वारा निर्मित परिचय पत्र वितरित किये गए । अब 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक कमलोत्सव अभियान चलाया जाएगा । इस अवसर पर महेंद्र सिंह चौहान,नर्बदा शंकर पालीवाल,जवाहर लाल जाट,प्रदीप खत्री,चेतन शर्मा,छितर जाट,धीरज पुरोहित,खुशकमल कुमावत,भेरू लाल नंदवाना,अनिल खटीक,कमलेश कोठारी,गणेश पालीवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!