Dark Mode
राम महोत्सव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने बाँटे पीले चावल

राम महोत्सव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने बाँटे पीले चावल

 
 
झुंझुनू। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर झुंझुनू गांधी चौक में भाजपा द्वारा आयोजित दीपोत्सव एवं श्री राम महा आरती कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा की अगुवाई में बालमिकी बस्ती, गुढ़ा मोड़, दो नम्बर रोड़, पशु अस्पताल के पीछे सहित विभिन्न मौहल्लों में घर घर जाकर पीले चावल बाँटे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर 22 जनवरी को गांधी चौक में साम 5:00 बजे से ग्यारह हज़ार दीपक प्रज्वलित कर 501 महिलाओं द्वारा श्री राम की महा आरती सहित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम के बारे में लोगों को जानकारी दी। जानकारी देते हुए मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा ने बताया कि 501 महिलाएँ संतों के सानिध्य में भगवान राम की आरती करेंगी जिनको थाली कार्यक्रम स्थल पर ही मिलेगी। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, नगर उपाध्यक्ष ललित जोशी, विकास पुरोहित,लीलाधार पुरोहित, नवल स्वामी, शंभु नेहरा, रवि लंबा, सुमेर कड़वासरा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!