भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का किया विस्तार
7 ज़िला उपाध्यक्ष, 7 मंत्री ,3 महामंत्री एक कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष की नियुक्ति
दौसा। भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा ने अपनी नई टीम बनाई है भाजपा ज़िला कार्यकारणी का विस्तार किया है जिसमें सात ज़िला उपाध्यक्ष, 7ज़िला मंत्री, 3महा मंत्री 2कोषाध्यक्ष बनाएं है जिला उपाध्यक्ष में रवि हांडा, घमंडी लाल मीणा, जितेंद्र राजावत, अनिल बैंदाडा ,राजेंद्र कुमार शर्मा, रामराज गुर्जर ,उर्मिला जोशी को बनाया है जिला महामंत्री में लाखन सिंह गुर्जर, रवि पालीवाल, हरकेश मटलाना, को बनाया है। वही जिला मंत्री में सोमेश विजय, शिवचरण योगी ममता सैनी ,कमलेश कुमार जोशी, मंजू लता जाटव, महावीर रलावता, किरण डोरिया को बनाया है। कोषाध्यक्ष मुरारीलाल धोकरियां को तो सह कोषाध्यक्ष अजय कुमार जांगिड को बनाया है।