पंडेर में भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ
पंडेर। उपतहसील पंडेर में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया। जानकारी के अनुसार कस्बें में रविवार को सुबह 10 बजे पंडित मनोज तिवाड़ी ने मंत्रोचार द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर भाजपा विधायक प्रत्याशी गोपीचंद मीणा ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इससे पहले बस स्टैंड से बालाजी मंदिर तक भाजपा प्रत्याशी गोपीचंद मीणा पैदल ही कार्यकर्ताओं के साथ बालाजी मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। जेसीबी मशीनों द्वारा भाजपा प्रत्याशी गोपीचंद मीणा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी गोपीचंद मीणा को 151 फीट का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर रामप्रसाद टांक, मांगीलाल जैन, अंजनी शर्मा, जगदीश जाट, रामदयाल जाट, ज्ञानचंद कंजर, विजय शर्मा, सुरेश माली, अजय सुवालका, गोविंद धोबी, कालू बोहरा, बाबू भाट, श्याम सोनी, सौरभ मीणा, राजू प्रजापत, अमित सुखवाल, शिवप्रकाश वैष्णव, आयुष तिवाड़ी, गणेश दाधीच, गोपाल रेगर, विमल कंजर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।