Dark Mode
भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है। यादव का यह बयान उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पेश होने के एक दिन बाद आया है।पार्टी के एक बयान के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश में हर व्यक्ति पर 36,000 रुपये का कर्ज है। राज्य पर कुल नौ लाख करोड़ का कर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के इस बजट में भी भाजपा सरकार ने 91 हजार करोड़ का कर्ज लिया है।उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 2017 तक उत्तर प्रदेश पर तीन लाख करोड़ का कर्ज था, लेकिन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पिछले आठ साल में छह लाख करोड़ रूपये का और कर्ज ले चुकी है।

यादव ने कहा, “भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को लगातार कर्ज के बोझ से दबा रही है। वह अपनी गलत आर्थिक नीतियों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था से भी खिलवाड़ कर रही है। यह सब भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए कर रही है। इस सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान, व्यापारी, महिलाएं सभी परेशान हैं। लोगों के हाथ में पैसा नहीं है। जनता की जेबें खाली हैं।”उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8,08,736 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जिसमें अनुसंधान एवं विकास और सूचना प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!