भाजपा ने महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
रतनगढ़ . भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार को गढ परिसर में राज्यपाल कलराज मिश्र के नाम उपखंड कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल पारीक ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को झूठ व लूट की सरकार बताते हुए कहा कि जनता को राहत कैंप का झांसा देकर भयंकर गर्मी में लाईन में लगाया जा रहा है, एक तरफ 100 युनिट बिजली फ्री का वादा कर, फ्यूल सरचार्ज के नाम पर आम जनता को लूटने का काम कर रहे हैं, पेयजल आपूर्ति में अनियमितता बरती जा रही है। पूर्व नगरपालिका चैयरमैन शिवभगवान कम्मा ने बताया कि हमने ज्ञापन में राज्यपाल से मांग की है कि बिजली बिलों में जो बढोतरी की गई है आम जनता को राहत देने के लिए बिजली दरों को कम किया जाना चाहिए, प्रदेश में पेयजल की भयंकर समस्या है। भाजपा नेता मदनलाल सैनी, मंडल महामंत्री भरत सैनी, उपाध्यक्ष मनोज हारित, फूल सिंह लूणासर, किसान नेता गंगाधर थालौङ, मदन सिंह सांगासर, रमेश कुमार पारीक, पार्षद नंदकिशोर भार्गव, परमेश्वर प्रजापत, नारायण दायमां, पार्षद रामकिशन माटोलिया, शंकरलाल कम्मा, अनिल कुमार नाई, राजकुमार सोनी, दिनेश रांकावत आदि ने ज्ञापन सौंपा।