भाजपा नेता ने किया जय माता दी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन
लालसोट। ग्राम पंचायत राजोंली के कल्या वाली ढाणी में रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जय माता दी क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता रामविलास मीणा डुंगरपुर, पूर्व सरपंच रतनलाल सैनी, एवं मीठालाल सैनी,गौसेवक ब्रजमोहन सैनी, बनवारी समेत अन्य जन मौजूद रहे।जय माता दी क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान भाजपा नेता रामविलास मीणा डुंगरपुर ने शाट मारकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ। वहीं भाजपा नेता रामविलास मीणा डुंगरपुर ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल को ईमानदारी के साथ भाईचारे से खेलना चाहिए क्योंकि भाईचारे के साथ खेलें हुए खेल में कभी भी समस्या नहीं आती वहीं भाजपा नेता ने कहा कि खेल के साथ साथ पढाई भी जीवन के लिए जरूरी है अगर पढाई नहीं होगी तो सब व्यर्थ है और पढ लिखकर अपना एवं अपने समाज के साथ क्षेत्र का नाम रोशन करें। वहीं भाजपा नेता रामविलास मीणा ने आयोजक कमेटी को खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 2100 रुपये एवं रतनलाल सैनी ने 5100, गौसेवक ब्रजमोहन सैनी पार्षद 2100 समेत अन्य जनों ने प्रोत्साहित राशि देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के सदस्य पिंटू,जीतराम,मोनू,सोनू, ओमप्रकाश, एवं मनीष ने बताया कि जय माता दी क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही है जिसमें रविवार को उद्घाटन मैच सोनंदा बनाम, बालाजी क्रिकेट क्लब कैमला के बीच हुआ जिसमें सोनंदा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 74 रन बनाकर बालाजी क्रिकेट क्लब कैमला को जीतने के लिए 75 रनों का लक्ष्य दिया जवाब में खेलने उतरी बालाजी क्रिकेट क्लब कैमला महज 48 रनों पर आल आउट हो गई और सोनंदा की टीम ने 26 रनों से जीत दर्ज की। वहीं आयोजक कमेटी सदस्य दीपक गौसेवक ने बताया कि जय माता दी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को 7100 रुपये नगद पुरस्कार एवं ट्राफी एवं उपविजेता टीम को 3100 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।