नालसा "सुरक्षित बचपन अभियान" के तहत् प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
जोधपुर। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली का विशेष अभियान "सुरक्षित बचपन" के तहत् शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला द्वारा इस प्राधिकरण के न्यायक्षेत्र की तालुका बिलाड़ा, बालेसर, पीपाड़, ओसियां, भोपालगढ़ व शेरगढ़ में स्थित राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों के अध्यापकों को बच्चों से संबंधित कानूनों के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रशिक्षक के रूप मे अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा उपस्थित आए अध्यापकों को उक्त अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया तत्पश्चात् बतौर प्रशिक्षक पैनल अधिवक्ता श्री भानूप्रकाश दाधीच द्वारा उपस्थित अध्यापकों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012, व राज्य सरकार द्वारा संचालित राजस्थान पीड़ित प्रतिकर स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसी क्रम में प्रशिक्षण कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, (अतिरिक्त जिला एवं सैशन न्यायाधीश) जोधपुर महानगर श्री राकेश रामावत द्वारा उपस्थित अध्यापकों को मेरा बचपन मेरा अधिकार, कानून जानो बचपन बचाओ, सुरक्षित क्लिक सुरक्षित बचपन, बोलो बताओ बचाओ, न बाल विवाह न बाल शौषण, जागरूक बचपन जागरूक भारत विषयों के बारे अवगत कराया गया, एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, (अतिरिक्त जिला एवं सैशन न्यायाधीश) जोधपुर जिला डॉ. मनीष हरजाई द्वारा उक्त अभियान के महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही छात्र-छात्राओं के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार करने, यौन दुर्व्यवहार करने, मानसिक / भावनात्मक दुर्व्यवहार करने के संबंध में बने कानून यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, तथा विद्यालय स्तर पर बच्चों को बालकों से संबंधित कानूनों के बारे में शिक्षित करने एवं विद्यालय के बच्चों में विधिक जागरूकता एवं अन्य गतिविधियां यथा नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैलियां, चित्रकला, स्लोगन, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेख आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाने हेतु प्रेरित किया एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों यथा निःशुल्क विधिक सहायता, माननीय नालसा /रालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे नालसा डाउन स्कीम, बाल विवाह रोकथाम इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में सचिव महोदय द्वारा उपस्थित अध्यापकों से उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम व अभियान से संबधित प्रश्नोत्तरी व आवश्यक चर्चा करते हेतु कार्यक्रम में का सधन्यवाद समापन किया गया।