Dark Mode
विधायक कृपलानी सहित भाजपा नेता हुए अन्नकूट महोत्सव में सम्मिलित

विधायक कृपलानी सहित भाजपा नेता हुए अन्नकूट महोत्सव में सम्मिलित

  • श्री मंशापूर्ण महादेव के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की

निम्बाहेड़ा। महेश नगर स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर गुरुवार सायं महाआरती के पश्चात अन्नकूट प्रसाद वितरण महोत्सव का आयोजन किया गया। इस सुअवसर पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक चंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, चित्तौड़गढ़ नगर अध्यक्ष सागर सोनी, रजनीश भट्ट, निम्बाहेड़ा नगर महामन्त्री देवकरण समदानी, पूर्व नगर महामंत्री विरेश चपलोत, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक गजेंद्र नवलखा, भाजयुमो नगर महामंत्री चिराग मंत्री, दीपक अग्रवाल ने सम्मिलित होकर भगवान मंशापूर्ण महादेव के दर्शन किये तथा क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। यहां मंशापूर्ण महादेव मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पुष्कर सोनी के नेतृत्व में समिति सदस्यों एवं कॉलोनी वासियों ने अतिथियों का उपरना ओढाकर स्वागत किया।
अन्नकूट वितरण महोत्सव के आरम्भ में अतिथियों ने भगवान मंशापूर्ण महादेव के दर्शन का क्षेत्र में खुशहाली की कामना की, तत्पश्चात अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंशापूर्ण महादेव मंदिर मित्र मण्डल संरक्षक कमलेश जोशी, कैलाश आचार्य, वी.के. माहेश्वरी, शिवप्रकाश पलोड़, सुनील झंवर, राधेश्याम सोनी, चाँदमल सुथार, अरुण शर्मा, सचिव रमेश भराड़िया, उपाध्यक्ष गोपाल नाथ, दीपक तोषनीवाल, प्रदीप सोनी, शशी उपाध्याय, कोषाध्यक्ष निवास भराड़िया, मंत्री लालसिंह, मुकेश बम्ब, पुरुषोत्तम सोनी, अशोक जायसवाल, बाबूलाल आचार्य, रामनारायण सुथार, अर्जुन टांक, सतीश लड्ढा, अनिल तोषनीवाल, भानु झंवर, विनायक आचार्य, शुभम शर्मा, अनुराग अग्रवाल आदी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!